स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शुरू स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शुरू Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शुरू

  • प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
  • बहुआयामी विकास एवं जागरुकता संचार में स्वैच्छिक क्षेत्र की संस्थाओं की अधिकाधिक सहभागिता पर जोर

जोधपुर,स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शुरू। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र राजस्थान सरकार द्वारा प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के संग डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र राजस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मुमताज मसीह तथा मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रथम दिन कार्यक्रम में लघु फिल्म से स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के माध्यम से राज्य की उन्नति में सहयोग का प्रस्तुतीकरण किया गया।
संवाद कार्यक्रम में अध्यक्ष मुमताज मसीह ने अपने उद्बोधन में स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र की उपयोगिता से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि संगीता बेनीवाल ने स्वैच्छिक क्षेत्र की संस्थाओं को बाल अधिकार एवं उनके विकास की योजनाओं में अपनी भूमिका में निर्वहन करने पर जोर दिया।
केन्द्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल ने स्वंयसेवी संस्थाओं की सहभागिता पर विस्तृत जानकारी दी।
संवाद कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विभाग,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,पुलिस विभाग,जिला परिषद,श्रम विभाग,शिक्षा विभाग एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लघु फिल्म एवं पीपीटी के माध्यम से सत्रवार दी गई तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें – युवक के हाथ से मोबाइल झपट्टा

कार्यक्रम में वीएसडीसी के राज्य स्तरीय सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, वीएसडीसी के साधारण सभा सदस्य पंकज दाधीच एवं वीएसडीसी सदस्य घनश्याम गंगवाल,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मोहन राम पंवार ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जयनारायण मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवाब ने भी संबोधित किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here