लूणी ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई शुरू लूणी ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई शुरू Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

लूणी ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई शुरू

जोधपुर ग्रामीण,लूणी ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई शुरू। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ‘कोई भूखा ना सोये’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की तरह ही ग्रामीण कस्बों में 1000 इंदिरा रसोई खोलने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई ग्रामीण के तहत प्रथम चरण में लगभग 400 रसोइयों का शुभारंभ टोंक ज़िले के निवाई से किया। इसी श्रृंखला में जोधपुर ग्रामीण जिले की पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत लूणी में इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया। लूणी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि और अधिकारी जुड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई ग्रामीण का शुभारंभ किया है जिससे ग्रामीण इलाकों में आमजन को गुणवत्तायुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने इंदिरा रसोई में मिलने वाले भोजन की सराहना करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब,जरूरतमंद और श्रमिकों को मात्र 8 रुपए मात्र में पौष्टिक भोजन मिलेगा,जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई ग्रामीण लूणी जैसे बड़े कस्बे एवं रेलवे स्टेशन के लिए वरदान साबित होगी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने लाभार्थियों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन्दिरा रसोई खुलने से मुख्यमंत्री का मंशा अनुरूप ‘प्रदेश में कोई भूखा ना सोए’ की सपना साकार होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा योजना से राजीविका समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समूह सदस्य जरूरतमंदों को गुणवत्तायुक्त और स्वच्छता के साथ भोजन उपलब्ध करवाएंगे।

यह भी पढ़ें – पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान

पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई ने कहा कि राजस्थान सरकार की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता खाना मुहैया हो सकेगा।
कार्यक्रम में विशेषाधिकारी ग्रामीण हरजीलाल अटल, प्रधान वाटिका राजपुरोहित,सरपंच हपिया देवी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार,उपखंड अधिकारी पुखराज कंसोटिया,विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई,राजीविका ज़िला परियोजना प्रबंधक दया शंकर माथुर सहित जनप्रतिनिधि एवं राजीविका समूह सदस्य उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here