स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का संवाद कार्यक्रम 11-12 को स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का संवाद कार्यक्रम 11-12 को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का संवाद कार्यक्रम 11-12 को

एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

जोधपुर,स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का संवाद कार्यक्रम 11-12 को।
स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र,जयपुर के तत्वावधान में 11 व 12 सितंबर को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रातः 9 बजे से सायं 5.30 बजे तक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के समस्त गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों एवं चैरिटेबल संस्थाओं एवं विभिन्न सरकारी विभागों के मध्य जन कल्याणकारी योजनाओं के एनजीओ के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उपायों आदि पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें – डायमंड जेवरात चुराकर भागा शातिर नौकर बिहार से गिरफ्तार

यह कार्यक्रम स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह की अध्यक्षता एवं राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल के मुख्य आतिथ्य में तथा स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र सदस्य सत्यनारायण मंगरौरा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल, वीएसडीसी कार्यकारी समिति सदस्य पंकज दाधीच एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सान्निध्य में होगा। इसका समापन समारोह 12 सितंबर को होगा। इसकी अध्यक्षता वीएसडीसी अध्यक्ष मुमताज मसीह करेंगे। मुख्य आतिथ्य शहर विधायक श्रीमती मनीषा पवार का होगा। जिले के समस्त स्वैच्छिक संगठनों,ट्रस्ट, फाउंडेशन आदि का आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर संवाद कार्यक्रम से जुड़कर राज्य के विकास में अपना योगदान दें।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here