ध्रुपद गायन से सजेगी सुरमई साँझ ध्रुपद गायन से सजेगी सुरमई साँझ Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
18

ध्रुपद गायन से सजेगी सुरमई साँझ

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की मासिक संगीत सभा

जोधपुर,ध्रुपद गायन से सजेगी सुरमई साँझ।जस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से सोमवार की शाम 7.30 बजे अकादमी सभागार में आयोजित मासिक संगीत सभा में पहली बार ध्रुपद गायन और संतूर वादन होगा। संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि इसमें सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायिका रूबी मलिक एवं युवा संतूर वादक फैमान खान प्रस्तुति देंगे।अकादमी सचिव एल. एन.बैरवा ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी सदैव प्रयासरत रही है और इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत जोधपुर में लगातार मासिक संगीत सभा के आयोजन का क्रम बना हुआ है।

इसे भी पढ़िए- अथर्ववेद स्वास्थ्य के लिए ज्ञान का भंडार है-उपराष्ट्रपति

आकाशवाणी की श्रेणी प्राप्त शास्त्रीय गायिका रूबी मलिक गोस्वामी दरभंगा घराने की 13वीं पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं। इसके साथ ही कई ख्यातनाम मंचों पर वे अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।इसी प्रकार युवा कलाकार फैमान खान उस्ताद पत्ती खान के शिष्य हैं तथा संतूर वादन के साथ- साथ गायन एवं सारंगी वादन में भी दक्षता प्राप्त हैं।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here