फर्जी नंबर लिखी बोलेरो कैंपर जब्त, चालक गिरफ्तार फर्जी नंबर लिखी बोलेरो कैंपर जब्त, चालक गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

फर्जी नंबर लिखी बोलेरो कैंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की यातायात पुलिस ने मंडोर तिराहा के पास में एक बोलेरो पर लगी फर्जी नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के आधार पर पकड़ा। गाड़ी बाद में मंडोर पुलिस के सुपुर्द कर दी गई। इसके चालक को पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को किसी बड़े रैकेट के खुलने के आसार नजर आए हैं। फिलहाल तफ्तीश चल रही है।

यह भी पढ़ें- फिर झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिऐ जनता को दे रही धोखा-रहाटकर

यातायात पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल रतनलाल एवं कांस्टेबल कन्हैयलाल की शनिवार को ड्यूटी मंडोर तिराहा के पास में थी। तब मंडोर नौ मील की तरफ से एक भूरे रंग की बोलेरो आते दिखाई दी। इस पर गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी के आगे पीछे अलग अगल नंबर प्लेट और उसके इंजन चेसिस नंबर को इलेक्ट्रीक डिवाइस से जांचा गया तो वे फर्जी निकले। इस पर उसके चालक श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर स्थित सतजग निवासी ओम विष्णु पुत्र हनुमान विश्रोई को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार कर मंडोर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अब मंडोर पुलिस इसमें पड़ताल में जुटी है। गाड़ी चोरी का होने का अंदेशा जताया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here