पावर लिफ्टिंग में मंयक ने जीता गोल्ड, बढ़ाया एमसीबी जिले का मान

0
20

मनेन्द्रगढ के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह के पुत्र है मयंक।

एमसीबी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चल रहे राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग कंप्टीशन में एमसीबी जिले के मयंक ने गोल्ड जीता है। प्रतियोगिता में मयंक ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 8 से 13 अगस्त तक आयोजित की गई है। इसमें मयंक ने कुल 490 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम किया।

 

62 किलोग्राम वजन की श्रेणी में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हुए

प्रतियोगिता में तीन इवेंट आयोजित किए गए थे। इनमें बेंच प्रेस, स्क्वाड लिफ्ट और डेडलिफ्ट के लिए पुरी उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देशभर से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मयंक ने 62 किलोग्राम वजन की श्रेणी में कुल 490 किलो का वजन उठाया। 3 प्रयास में बेंच प्रेस में 105 किलो स्क्वाड में 160 किलो और डेड लिफ्ट में 225 किलोग्राम वजन उठाकर तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

जानकारी के अनुसार 62 किलोग्राम वजन की श्रेणी में कुल 25 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। अन्य श्रेणियां में भी छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने परचम लहराया है। नेशनल पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में राज्य के प्रतिभागियों ने 11 गोल्ड सहित अन्य मेडल अपने नाम किए हैं।

490 किलोग्राम का वजन उठाकर किया रिकॉर्ड दर्ज

नेशनल पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में मयंक ने तीन इवेंट में पार्टिसिपेट किया। इसमें लेटकर वजन उठाने वाले बेंच प्रेस नामक प्रतियोगिता में 105 किलोग्राम वजन उठक- बैठक के साथ वजन उठाने वाले स्क्वाड प्रतियोगिता में 160 किलोग्राम वजन और जमीन से लेकर घुटने से ऊपर तक वजन उठाने वाले डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में 225 किलोग्राम का वजन उठाकर मयंक ने रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

बंगाल उड़ीसा, असम, राजस्थान, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, केरल सहित देश के विभिन्न इलाकों से करीब 500 प्रतिभागी पहुंचे हैं। वहीं अब तक छग के प्रतिभागियों ने आयोजित प्रतियोगिता में 11 गोल्ड सहित अन्य मेडल अपने नाम कर लिया है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।