
संवाददाता : संदीप कुमावत चौमू
विद्यालयों में विधायक शर्मा ने किया खेल-कूद सामग्री का वितरण
चौमूँ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हस्तेडा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आष्टीकलां में विद्यार्थियों के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने खेलकूद किट का वितरण किया। युवाओं के किट में बॉलिवाल, फुटबॉल, बेट, बैटमिंटन किट, कॉक, बॉल, रस्सी कूद किट, हाकी टेबिल टेनिस आदि खेल की आवश्यक वस्तुए बच्चो को भेंट की। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा खेलकूद किट पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चो की प्रतिभाओं को तराशने के लिए विधालयो में खेलकूद किट का वितरण किया गया है। इस मोके पर विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















