
संवाददाता : संदीप कुमावत चौमू
विधायक रामलाल शर्मा के प्रयास से स्वीकृत गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक की सड़क का किया कार्य प्रारंभ
चौमूँ। गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वीकृत की गई 3 किमी लंबाई की गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक सड़क निर्माण में 78 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक सड़क निर्माण से स्थानीय लोगो का आवागमन सुगम होगा। उक्त सड़क मार्ग से खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
इस मोके पर कार्यक्रम मे भाजपा कालाडेरा मण्डल महामंत्री रिशपाल कुमावत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मगन सिंह कुमावत, पूर्व सरपंच बिरदीचंद कुमावत, उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, बोदूराम चौधरी, भूराराम खाती, सत्यनारायण शर्मा, मोटाराम चौधरी, बंशीधर गढ़वाल, शंकर महला, सुर्यप्रकाश नाथावत, अनिल निठारवाल, अशोक गढ़वाल, नारायण लुणीवाल, रुडाराम कुमावत, पवन कुमावत, पुष्कर गढ़वाल, मालीराम सोनी, मुरलीधर बाजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















