लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
सिरोही जिले में गौतम ऋषि मेले में दर्शन के लिए जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले के पालडी एम थाना क्षेत्र के अंदौर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें सिरोही के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहीं, कुछ घायलों को शिवगंज जिला अस्पताल में ले जाया गया है।
ट्रैक्टर में सवार लोग गौतम ऋषि मेले में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा अस्पताल पहुंचे तथा घायलों की जानकारी ली।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















