Alwar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने DGP मिश्रा से की मुलाकात, जांच की मांग

0
15
Police lathicharge case on BJP workers in Alwar BJP State President CP Joshi met DGP Umesh Mishra

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- राजस्थान में अराजकता हो रही है। जनता और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुराचार और आये दिन घटनाओं से परेशान बीजेपी महिला, किसानों और युवाओं के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। जोशी ने कहा पुलिस द्वारा मीडिया कर्मी के ऊपर लाठीचार्ज किया, तो विधायक संजय शर्मा ने बीच बचाव किया। विधायक पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों ने उनको टारगेट बनाया और लगातार वार करते गए, पुलिस का वीभत्स रूप कांग्रेस के शासन में भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

विधायक संजय शर्मा ICU में भर्ती हैं 

जोशी ने कहा-एक पुलिस अधिकारी द्वारा रोकने का प्रयास करने के बावजूद भी एक जनसेवक विधायक पर पुलिस का लगातार डंडे बरसाना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा विधायक संजय शर्मा ICU में भर्ती हैं। हमने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इसकी जांच करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर उचित दंड दिया जाए।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आश्चर्य होता है कि राजस्थान सरकार आतंकवादियों को दंड नहीं देकर, उसके विपरीत जो जनप्रतिनिधि जनता की आवाज के लिए संघर्ष कर रहा है, उसके ऊपर इस प्रकार का प्रहार करवाती है। जो बहुत ही दुखद है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।राजस्थान में कांग्रेस सरकार को जहां कार्यवाही करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में आतंकवादियों द्वारा 71 लोगों को मार दिया जाता है ,वहां तो सरकार ध्यान नहीं दे रही है और जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाना कांग्रेस सरकार की स्पष्ट नीति को दर्शाता है। आज कांग्रेस के शासन में महिलाओं, किसानों, युवाओं, पर अत्याचार हो रहे हैं।

कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस के शासन में उड़ चुकी 

राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस के शासन में निश्चित रूप से उड़ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष कर रही है।प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ डीजीपी उमेश मिश्रा से मिलने के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सर्राफ,जिला प्रमुख रमा चौपड़ा मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here