यहां जानें गर्दन पर जमी मैल से कैसे पाए छुटकारा.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

गर्दन पर डेड स्किन जमा होने के कारण कालापन का सामना करना पड़ता है। कई बार ज्यादा पसीने के कारण भी गर्दन काला नजर आने लगता है। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Dark Neck: अक्सर लोग गर्दन की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण इस पर जिद्दी मैल जम जाते हैं। ऐसे में इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। गर्दन का कालापन आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है, कई बार इससे शर्मिंदगी का भी अहसास होता है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो जानिए गर्दन के जिद्दी मैल से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में…

ओट्स

ओट्स के इस्तेमाल से गर्दन के जिद्दी मैल से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच ओट्स को पीस लें, अब इसमें टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को काले गर्दन पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। चाहें तो आप इस प्रक्रिया को रोजाना कर सकते हैं। आपको फर्क नजर आएगा।

बेसन

आप बेसन का इस्तेमाल कर गर्दन के जिद्दी मैल से छुटकारा पा सकते हैं। यह नेचुरल स्क्रब का काम करता है। इसके लिए आप बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला दें और पानी मिला कर पेस्ट बना लें। ये ध्यान रखें कि ये पेस्ट ज्यादा पतली न हो। अब इसे गर्दन पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

आलू

2-3 आलू को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें, अब इसका पेस्ट बना लें। आलू के पेस्ट से काली गर्दन पर मसाज करें। ये स्किन को साफ करने में मदद करता है।

नींबू

नींबू के इस्तेमाल से स्किन का रंग निखरता है। आप नींबू के रस को गर्दन पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसे गर्दन का मैल साफ होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here