लौकी की सब्जी बनाने का ,जानें ये नया तरीका.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
70

लौकी में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन-C पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। कई लोग लौकी की सब्जी खाने से कतराते हैं, उनकी शिकायत रहती है कि ये सब्जी टेस्टी नहीं होती। आज आपको लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप इसे ट्राई कर सकते हैं, सभी इसे खाना पसंद करेंगे।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 किलो लौकी, नींबू का रस कम मात्रा में, 1-2 सूखी लाल मिर्च, बारीक कटी हुई हरी धनिया, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मिर्च पाउडर, 1 चम्मच सब्जी मसाला, स्वादानुसार नमक, सरसों का तेल या घी, तड़का लगाने के लिए 1 छोटा चम्मच जीरा।

विधि :

– सबसे पहले लौकी को धोकर इसके छिलके उतारें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

– अब कड़ाई में घी या तेल गर्म कर के जीरे और सूखी लाल मिर्च से तड़का लगाएं।

– फिर इसमें बताए गए मसालों को डालकर भून लें।

– अब इसमें लौकी डालकर अच्छी तरह चलाएं, जब अच्छे से मिक्स हो जाए, तो कढ़ाई को ढक दें।

– लौकी को पकने के लिए छोड़ दें, बीच-बीच में करछी की मदद से लौकी को चलाते रहें। इसमें स्वादानुसार नमक भी डाल दें।

– जब लौकी पक जाए, तो इसमें कटी हुई धनिया और नींबू का रस डालकर मिला दें।

– अब गैस बंद कर दें, लौकी की सब्जी तैयार है।

– आप इसे पराठे, रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here