यहाँ पढ़े ,अब मुकेश खन्ना ने भी बायकाॅट को लेकर क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

वर्क फ्रंट पर बात करे तो मुकेश खन्ना जल्द ही बड़े स्केल पर यानी करीब 300 करोड़ की बनने वाली सोनी टेलीविजन की फिल्म शक्तिमान में नजर आएंगे। इन सबके बीच मुकेश खन्ना ने अब ने भी बायकाॅट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

 इनदिनों फिल्म इंडस्ट्री में एक बायकाॅट तेजी से ट्रेंड कर रहा है। एक के बाद एक फिल्में जितनी तेजी से रिलीज हो रही हैं उतनी ही तेजी फ्लाॅप भी हो रही हैं। बायकाॅट का असर फिल्मों की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकाॅट के बाद से हर तरफ बवाल मचा हुआ है। बायकाॅट की वजह से आमिर की फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है। इसी के बाद से लगातार स्टार्स पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। हर कोई बायकाॅट को लेकर अपनी बात रखता दिख रहा है। इसी बीच अब ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने भी बायकाॅट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

मुकेश खन्ना ने बायकाॅट पर दिया रिएक्शन

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को हर मुद्दों पर अपनी राय रखते देखा जाता है। वो अक्सर अपनी बात को बेकाकी से सोशल मीडिया पर कहते नजर आते हैं। इसी बीच मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बायकाॅट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अगर आपको मेरी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो। मुझे भी बायकाॅट करो, I am feeling out of place” ये अहंकार से भरे उद्गार हैं आज के चंद नए नए बने फिल्म स्टार्स के। बेहद ही बचकाने वक्तव्य है इन नई उगती हुई जमात के जिन्होंने स्टार्डम का नया नया स्वाद चखा है। जनता जनार्दन ने भी आड़े हाथों लिया है इन शतुर्मुर्गों को। बायकाॅट का ऐसा थप्पड़ मारा है इन सबको कि इनकी फिल्मों को ओपनिंग तक नहीं मिली। मेरी सलाह है इन सभी सिकंदरों को कि इतना मत उछलो कि पैर रखने के लिए जमीन तक ना मिले !!!’

इन फिल्मों पर दिखा असर

आपको बता दें की आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ही नहीं बल्कि बायकाॅट ट्रेंड का असर अक्षय की ‘रक्षा बंधन’ तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ जैसी रिलीज हो रहीं सभी फिल्मों पर पड़ रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here