जानिए फिल्मों के बायकॉट पर अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

 बॉलीवुड फिल्मों की इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खराब हालत देखने को मिल रही है। फिल्मों के बायकॉट पर अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी राय दी है और इसे बॉलीवुड का सबसे बुरा दौर बताया हैय़

 इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और कामर्शियली हिट एक्टर अक्षय कुमार भी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। एक- एक कर अब तक कई फिल्में थिएटर्स से खाली हाथ लौट चुकी हैं। फिल्मों के बायकॉट पर अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसे बॉलीवुड का सबसे बुरा दौर बताया है।

सुनील शेट्टी हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए रायपुर गए थे। जहां उन्होंने फिल्मों के बायकॉट करने पर अपनी राय दी और अफसोस भी जताया। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने बायकॉट पर सवाल पूछे जाने पर कहा, ”हमने बहुत अच्छा काम भी किया है। हालांकि, लोग इन दिनों फिल्मों के सबजेक्ट से खुश नहीं है

एक्टर ने बातचीत में आगे कहा, ”शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह सिर्फ एक बार की बात है, लेकिन अब हम लगातार देख रहे हैं कि लोग सिनेमाघरों में नहीं आ रहे हैं और मैं हस्ताक्षेप नहीं कर सकता कि क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है।”

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा को बायकॉट के चलते बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी। फिल्म को बनाने में आमिर खान ने चार साल का समय लिया, लेकिन जब रिलीज की बात आई तो उनके देश पर दिए एक पुराने बयान ने उन्हें सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का हिस्सा बना दिया। आमिर ने अपनी फिल्म को एक बार देखने के लिए दर्शकों से लाखों रिक्वेस्ट की, लेकिन फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में असफल रही।लाल सिंह चढ्ढा के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का भी बॉक्स ऑफिस पर यही हाल रहा। फेस्टिवल रिलीज और शानदार प्रमोशन के बाद भी फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here