तो इस वजह से टी20 लीग में मेंटॉर नहीं बन सकते धोनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी खरीदी है। इसी फ्रेंचाइजी के लिए सीएसके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को मेंटॉर के रूप में पेश करने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इसकी अनुमति नहीं देगा। हालांकि, पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ियों के लिए ये आसान काम होगा। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी जो विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में भाग लेने की उम्मीद कर रहा है, उसे उन लीगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का वादा करने से पहले बीसीसीआई के साथ सभी संबंधों को तोड़ना होगा। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया हुआ है, लेकिन वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में उनको अनुमति नहीं मिलेगी।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, “यह स्पष्ट है कि घरेलू खिलाड़ियों सहित कोई भी भारतीय खिलाड़ी तब तक किसी अन्य लीग में हिस्सा नहीं ले सकता जब तक वह खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास नहीं ले लेता। अगर कोई खिलाड़ी इन आगामी लीगों में भाग लेना चाहता है तो वह ऐसा तभी कर सकता है जब वह बीसीसीआई से सभी संबंध तोड़ ले।” धोनी संन्यास तो ले चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई के टूर्नामेंट में अभी भी खेल सकते हैं। 

अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि धोनी को सीएसए टी20 लीग में सीएसके की टीम का मेंटॉर बनने के लिए आईपीएल से भी संन्यास लेने की जरूरत है। अधिकारी ने कहा, “फिर वह सीएसके के लिए आईपीएल नहीं खेल सकते। उन्हें पहले यहीं संन्यास लेना होगा।” गौरतलब है कि 2019 के कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल के एक मैच के दौरान दिनेश कार्तिक ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के डगआउट में नजर आए थे, जिसके लिए बोर्ड ने उन्हें नोटिस भेजा था और कार्तिक ने माफी मांगी थी और बताया था कि उन्हें केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इन्वाइट किया था।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here