एशिया कप में रोहित शर्मा तोड़ सकते है सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर होगी। भारत अब तक कुल 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठा चुका है। रोहित शर्मा की नजरें टीम इंडिया को 8वीं बार चैंपियन बनाने के साथ सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड पर भी होगी। अगर रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट में 89 रन बनाते हैं तो वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

सचिन ने इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेले 23 मैचों में 51.10 की शानदार औसत से 971 रन बनाए हैं, वहीं रोहित शर्मा के नाम 27 मैचों में 42.04 की औसत के साथ 883 रन दर्ज हैं। सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से रोहित शर्मा महज 89 ही रन दूर हैं। वहीं इस रेस में विराट कोहली भी मौजूद हैं। कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन और रोहित के पीछे तीसरे पायदान पर हैं। कोहली रोहित से 117 और सचिन से 205 रन पीछे हैं। कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेले 16 मुकाबलों में 63.83 की लाजवाब औसत से 766 रन बनाए हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

971 – सचिन तेंदुलकर
883 – रोहित शर्मा
766 – विराट कोहली
690 – एमएस धोनी

वहीं एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले 25 मुकाबलों में 1220 रन बनाए थे, वहीं दूसरे पायदान पर उन्हीं के देश के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा 1075 रन के साथ मौजूद हैं। सचिन इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं।

बता दें, एशिया कप 2022 में भारत अपने अभियान का आगाज 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here