उत्तराखंड के इन जिलों में 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

उत्तराखंड में बुधवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की आशंका है। खासकर नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें कई जगहों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा बाकी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 21 से 23 जुलाई तक भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्श्वर और पिथौरागढ़ जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेड अलर्ट से प्रभावित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गाड़-गदेरों, नदी-नालों में पानी बढ़ेगा। भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। कुछ जगहों पर अतिवृष्टि की भी आशंका है। इसलिए अगर बहुत जरूरी नहीं है तो पर्वतीय इलाकों की यात्राएं टाल सकते हैं।

या फिर बहुत सतर्क होकर यात्रा करें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संवदेनाशील स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

भारी बारिश की चेतावनी पर के बाद 20 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी 
मौसम विज्ञान के चेतावनी के चलते 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुये टिहरी जिला प्रशासन ने टिहरी जिले के सभी कक्षा 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के छात्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को 20 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश देने की घोषणा की गई है। इस बाबत एडीएम रामजी शरण ने लिखित आदेश जारी किया है। जबकि स्कूल के कर्मचारी व अध्यापक नियमित ड्यूटी पर रहेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here