टीम में अपनी जगह नहीं बना सका ये धाकड़ खिलाड़ी, सेलेक्टर्स ने भी किया अनदेखा – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा कई खिलाड़ियों के करियर के लिए काफी अहम रहने वाला है. कई खिलाड़ियों के पास इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा. वहीं टीम का धाकड़ ऑलराउंडर इस दौरे पर अपनी जगह नहीं बना सका है. सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी की वेस्टइंडीज दौरे पर अनदेखी की है. ये खिलाड़ी टीम के लिए कई मुकाबलों में बड़ा मैच विनर साबित हुआ है. 

सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी से फेरा मुंह 

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज दौरे पर 22 साल के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं दी है. वॉशिंगटन सुंदर अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने फरवरी 2022 के बाद से टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. वॉशिंगटन एक समय टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो रहे थे. 

चोट की वजह से हुए थे बाहर 

वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हाथ में लगी चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे. वॉशिंगटन के दाएं हाथ में अंगूठे और पहली उंगली के बीच की वेबिंग में चोट लगी थी. वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते आईपीएल 2022 के बाद खेली गई साउथ अफ्रीका सीरीज, आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन वे अब पूरी तरह फिट हैं, फिर भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. 

इस टीम से खेल रहे हैं क्रिकेट 

टीम इंडिया में जगह ने मिलने के बाद  वॉशिंगटन सुंदर अब काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं. काउंटी टीम लंकाशायर के लिए खेल रहे वॉशिंगटन ने नार्थम्प्टनशॉयर टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए 20 ओवर में 69 रन देकर चार विकेट चटकाए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 4 टेस्ट मैच, 4 वनडे और 31 टी20 मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 265 रन और 6 विकेट दर्ज हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 57 रन और 5 विकेट हासिल किए हैं और टी20 में उन्होंने अभी तक 25 विकेट चटकाए हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here