बकरीद पर सपा MP शफीकुर रहमान बर्क ने मुसलमानों को दी ये सलाह – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

मुरादाबाद: ईद उल-अजहा को लेकर यूपी सरकार की गाइडलाइन जारी होने के साथ ही संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने कुर्बानी को लेकर मुस्लिम समाज से अपील की है। जी दरअसल सपा सांसद बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहे हैं हालाँकि इस बार मुरादाबाद में उन्होंने मुसलमानों को कुर्बानी के दौरान एहतियात बरतने और दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखने की नसीहत दी है।

आप सभी को बता दें कि आज ईद उल-अजहा का त्यौहार है। वहीं इस अवसर पर मुसलमान पशुओं की क़ुर्बानी देते हैं जिसे लेकर यूपी की योगी सरकार ने सड़कों पर खून दिखाई न देने और कुर्बानी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किए जाने को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी किए हैं। जी दरअसल सरकार की गाइडलाइन के साथ ही सपा सांसद ने भी मुस्लिमों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा, ‘ईद उल-अजहा के मौके पर जानवर और बकरे कुर्बान किए जाते हैं लेकिन आज के इस दौर में मुसलमानों को कुर्बानी के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत है और केवल आड़ से ही कुर्बानी करें खुले में कुर्बानी न करें।’

इसी के साथ बर्क ने कहा कि, ‘मुस्लिम कौम के लोग केवल अल्लाह को राजी करने के लिए कुर्बानी दें उसमें कोई दिखावा या साजिश न हो।’ इसी के साथ सपा सांसद ने कुर्बानी के दौरान मुस्लिमों से दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने की नसीहत दी और कहा कि कुर्बानी के दौरान दूसरी कौम के किसी भाई को तकलीफ न हो इसलिए त्यौहार को पूरी एहतियात के साथ मनाया जाए। जी हाँ और सपा सांसद ने मुसलमानों से शांति और भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here