ख़बर सुनें
विस्तार
अलवर के निकट गोलेटा गांव में साले ने जीजा को चाकू मार दिया। पति अपने पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था। घायल जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद अलवर, फिर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भरतपुर के सीकरी में आरदूका गांव का है। परिवार की महिलाओं में आपस में झगड़ा होने पर महिला नाराज होकर पीहर चली गई। अलवर के गोलेटा गांव निवासी जमशेद अपनी पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंचा तो साले आरिफ और आबिद सहित तीन लोगों ने मारपीट की। इसी बीच साले ने जीजा को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल जमशेद ने बताया कि शनिवार दोपहर को परिवार में छोटे भाई की बहू से उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी मोबाइल और घर से 21 हजार रुपए लेकर चली गई। मैं ससुराल उसे लेने गया। जिसपर साले मुझसे लड़ने लगे कि अपने भाई को कुछ नहीं कहते हो केवल पत्नी को डांटते हो। इस दौरान वो मारपीट पर उतर गए। साले आरिफ व आबिद सहित तीन जनों उसे पकड़ लिया। आरिफ ने उसके पेट में चाकू मार दिया।
जमशेद ने बताया कि उसका निकाह भी नहीं कराया गया केवल उसके साथ लड़की को भेज दिया गया था। अब पता लगा कि उसकी पहले भी कहीं शादी कर दी थी। वहां से भी पैसे लेकर चली गई थी। उसके बाद मुझसे शादी कराई गई। शादी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। निकाह तक नहीं कराया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















