हार्दिक पांड्या ने Live मैच में सीनियर खिलाड़ी के साथ किया ऐसा व्यवहार, जमकर हुए ट्रोल – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कुछ ऐसा किया, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ बल्लेबाजी के दौरान ऐसा बर्ताव किया, जो फैंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है.

हार्दिक पांड्या ने कार्तिक के साथ किया ऐसा बर्ताव 

दरअसल, टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या ने पारी के आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद खेलने के बाद दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक देने से मना कर दिया. भारत की पारी का आखिरी ओवर एनरिक नॉर्किया ने डाला. एनरिक नॉर्किया ने जब इस ओवर की आखिरी गेंद फेंकी तो हार्दिक पांड्या ने गेंद को डिफेंड किया, लेकिन कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दी.

जमकर ट्रोल करने लगे फैंस 

दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक नहीं देने के बावजूद हार्दिक पांड्या आखिरी गेंद पर कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 2 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए. इस बात पर फैन्स भड़क गए और हार्दिक पांड्या को सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की इज्जत करने को लेकर जमकर ट्रोल करने लगे.

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया

बता दें कि टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में मेहमान टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ये मैच 7 विकेट से जीत लिया. दूसरा टी20 मैच रविवार 12 जून को कटक में खेला जाएगा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here