ग्लोइंग स्किन और चमकता हुआ गोरा चेहरा पाने के लिए नीम में मिलाकर लगाए ये चीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

नीम का पेड़ अपने साथ कई फायदे लेकर आता है। अगर यह किसी के घर में है तो उसे लकी कहा जा सकता है। अब आप कहेंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। जी दरअसल गर्मी में ठंडी हवा देने के साथ ही ये एक ऐसा पेड़ है जिसका हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में कारगर है। कई सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी नीम को प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे यानी स्किन के लिए नीम के फायदे।

जूँ होने पर- नीम का रस सीधे खोपड़ी पर लगाया जाए तो यह एंटीसेप्टिक गुणों के कारण सिर की जूँ को मार सकता है और रोक सकता है

बालों के लिए- नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर है। जी हाँ, इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

फोड़े और दूसरे जख्मों पर- कई लोगों में खून साफ न होने की वजह से समय-समय पर फोड़े हो जाते हैं। जी हाँ और ऐसे में नीम की पत्ती को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से फायदा होगा। इसी के साथ ही इसके पानी से चेहरा साफ करने पर मुंहासे नहीं होते हैं।

ड्राई स्किन के लिए- एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच भरकर दही (Curd) मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। उसके बाद आपको यह पेस्ट चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लेना है। इससे रूखी-सूखी बेजान त्वचा में जान आ जाएगी।

ग्लोइंग स्किन के लिए – चेहरे पर निखार (Glow) पाने के लिए आपको एक कटोरी में नीम के ताजा पत्तों को पीसकर उसमें आधा आलू पीसकर डालना है। उसके बाद दोनों को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें।

दाग-धब्बों के लिए- बेसन और नीम के पाउडर को साथ मिलाकर इस फेस पैक को तैयार किया जाता है। इसको मिलाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसा करने से इसका असर और बढ़ जाए। 15-20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।

इवन्स स्किन टोन – नीम का फेस पैक त्वचा की रंगत को समान करने में मदद करता है। जी दरअसल नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट काले धब्बे और अन्य समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा बेदाग हो जाती है।

नीम और एलोवेरा फेस पैक – यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच नीम पाउडर और ताजा एलोवेरा जेल लें। सबसे पहले एक बाउल में सामग्री को मिलाएं और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर त्वचा की मसाज करते हुए ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here