लखनऊ के नेशनल कालेज में छह से आठ जुलाई तक होगी यूजी प्रवेश परीक्षाएं, पढ़े पूरी खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

नेशनल पीजी कालेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा छह से आठ जुलाई तक होगी। जबकि 12 से 14 जुलाई तक इसके परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, इसकी काउंसलिंग अब 21 और 22 जुलाई को नैक मूल्यांकन के बाद 24 जुलाई से शुरू कराने की तैयारी है।

नेशनल कालेज में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्नातक, परास्नातक व प्रोफेशनल कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 30 जून तक आनलाइन आवेदन का मौका है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छह से आठ जुलाई तक स्नातक प्रवेश परीक्षाएं होंगी। परास्नातक पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले विचार किया गया था कि 15 या 16 जुलाई से स्नातक की काउंसलिंग शुरू करा दी जाए, लेकिन कालेज का नैक मूल्यांकन 21 व 22 जुलाई को होना है। ऐसे में काउंसलिंग 24 जुलाई से प्रस्तावित की जाएगी। जल्द ही इसका शेड्यूल भी फाइनल किया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं को अपनी तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके।

लुआक्मैट से प्रोफेशन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा : प्रोफेशनल कोर्सों बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकाम आनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आइबी और बीवोक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कालेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) आयोजित करेगा।

ये है स्नातक प्रवेश परीक्षा की तिथियां

बीए- छह जुलाई, सुबह 11 बजे

बीएससी मैथ्स ग्रुप- छह जुलाई, दोपहर दो बजे

बीकाम- सात जुलाई, 11 बजे

बीएससी बायोलाजी ग्रुप- सात जुलाई, दोपहर दो बजे

बीसीए, बीकाम आनर्स, बीवोक (साफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-गर्वनेंस)- आठ जुलाई, सुबह 11 बजे

बीबीए, बीबीए-एमएस, बीबीए टूरिज्म, बी-वोट(बैंकिंग एंड फाइनेंस)- आठ जुलाई, दोपहर तीन बजे

ये होंगे नियम : स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कालेज प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। पीजी पाठ्यक्रमों एमकाम, एमए, एमएससी के लिए मेरिट सूची हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here