बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2… – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन के सिलसिले को तोड़ा। भूल भुलैया 2 ने हिंदी सिनेमा को बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शंस से एक भरोसा दिलाया और अब 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गयी है। हालांकि, आज से फिल्म के सामने तीन नई फिल्मों की बड़ी चुनौती है। 

भूल भुलैया 2 ने गुरुवार (2 जून) को 4.21 करोड़ के साथ दो हफ्ते पूरे कर लिये और 141.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 6.52 करोड़, शनिवार को 11.35 करोड़, रविवार को 12.77 करोड़, सोमवार को 5.55 करोड़, मंगलवार को 4.85 करोड़ और बुधवार को 4.45 करोड़ बटोरे थे।

भूल भुलैया ने दूसरे हफ्ते में 49.70 करोड़ जमा किये हैं, वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 92.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी गिरावट आयी। 

अब 150 करोड़ तक पहुंचने के लिए कार्तिक की फिल्म को 8.25 करोड़ की जरूरत है, जो इस वीकेंड में मिलने की पूरी सम्भावना है। भूल भुलैया 2 कार्तिक के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर उनके भरोसमेंद स्टेट को मजबूत किया है। भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक और कियारा आडवाणी की जोड़ी है। तब्बू और राजपास यादव ने अहम किरदार निभाये हैं। 

तीसरे हफ्ते में सम्राट पृथ्वीराज, विक्रम हिट लिस्ट और मेजर की रिलीज के कारण भूल भुलैया 2 की स्क्रींस की संख्या कम हो जाएगी, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर पड़ेगा, मगर फिल्म इससे पहले ही अपना काम कर चुकी है। नई रिलीज हुई फिल्में अगर हिंदी दर्शकों को आकर्षित करने में विफल रहती हैं तो इसका फायदा भूल भुलैया 2 को मिल सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here