बॉलीवुड के पॉवर कपल अमिताभ बच्चन-जया बच्चन ने पूरें किए 49 सालों का सफर, बिग बी ने शेयर की अपने शादी की तस्वीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

(Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan marriage Anniversary) 1973 में शादी के बंधन में बंधे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शुक्रवार को 49 सालों का साथ पूरा कर लिया है। ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न से भरी दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी हैं। अमिताभ और जया ने अपनी शादी में कई उतार- चढ़ाव देखें, लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने हर हाल में बचाया। कपल गोल देते बिग बी और गुड्डी आज अपनी 49वीं वेडिंग एनिवर्सी मना रहे हैं। इस मौके पर अमिताभ ने फैंस के साथ अपनी शादी की यादें साझा की हैं और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर 1973 की है जब दोनों शादी के बंधन में बंधे थें। इस तस्वीर में अमिताभ और जया मंडप के नीचे शादी की रस्में पूरी करते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में बिग बी सभी को धन्यवाद कहते हुए हाथ जोड़े हुए दिख रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, “जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूँ । धनयवाद ! सब को उत्तर न दे पाएँगे, इस लिए यहाँ प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें। इसके साथ ही उन्होंने कई सारी हार्ट इमोजी भी बनाई।”

उम्र के इस पड़ाव में अमिताभ बच्चन जहां अभी भी फिल्मों में काम कर रहे हैं और काफी एक्टिव रहते हैं तो वहीं, जया अपनी फैमिली लाइफ और राजनीति में व्यस्त रहती हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया साथ में पहली बार 1970 में आई फिल्म बंशी और बिरजू में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों साथ में जंजीर, अभिमान, मिली, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम काम कर चुके हैं और बार इनकी जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here