कॉफी विद करण के 7वें सीजन का अर्जुन-मलाइका बन सकते है हिस्सा, शो में खुलेंगे कई राज – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में करण ने ऐलान किया कि वह इस शो के 7वें सीजन को लेकर आ रहे हैं. ‘कॉफी विद करण’ की अनाउंसमेंट के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है कि शो में कौन -कौन से सेलेब्स शिरकत करेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं.

अर्जुन मलाइका बनेंगे शो का हिस्सा? 

IndiaToday.in ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के आधार पर बताया, ‘कॉफी विद करण के 7वें सीजन के लिए गेस्ट की लिस्ट तैयार की जा रही है. अभी तक सिर्फ 5 से 6 कपल ने कंफर्म कर दिया है कि वे शो का हिस्सा बनेंगे. कई लोगों से उनकी अवेलबिलिटी और डेट्स को लेकर बात चल रही है. इस लिस्ट में मलाइका और करण का भी नाम है, हालांकि अभी तक कपल ने अपनी हामी नहीं भरी है.

करण के शो में खुलेंगे कई राज

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा  अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर बात करते हैं. उन्होंने कभी किसी से कुछ नहीं छिपाया है. ऐसे में अगर ये कपल ‘कॉफी विद करण 7’ का हिस्सा बनता है तो करण उनके कई राज खुलवा सकते हैं. कई नई बातें सामने आ सकती हैं जिसके बारे में लोगों को कुछ भी पता नहीं है. मालूम हो कि अर्जुन कपूर ‘कॉफी विद करण’ के 5वें और मलाइका सीजन 6 में नजर आ चुकी हैं.

शो में ये सितारे आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’  के लिए जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शूट कर चुके हैं. वहीं, ‘लाइगर’ स्टार विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे भी इस शो में नजर आएंगे. वहीं चर्चा है कि इस शो के कई सीजन में नजर आ चुकीं करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के साथ नए सीजन में बतौर गेस्ट शामिल हो सकती हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here