भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, द. अफ्रीका सीरीज से ये सबसे बड़ा मैच विनर हो सकता है बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

IPL 2022 के बाद टीम इंडिया को अपनी ही धरती पर एक बहुत बड़ी सीरीज खेलनी है. IPL खत्म होने के 10 दिन बाद साउथ अफ्रीका की टीम 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के मैच 9 जून से शुरू होंगे और 19 जून तक चलेंगे. बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम टी20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है.

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस अहम टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो सकता है. इस खिलाड़ी के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि ये धुरंधर अकेले ही दम पर टीम इंडिया को मैच जिताने का माद्दा रखता है. 

द. अफ्रीका सीरीज से बाहर हो सकता है ये सबसे बड़ा मैच विनर

क्रिकबज ने BCCI के सूत्रों के जरिए यह जानकारी दी है कि सूर्यकुमार यादव की चोट को ठीक होने के लिए कम से कम 4 हफ्ते का समय लगेगा. इसका मतलब साफ है कि 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से सूर्यकुमार यादव बाहर हो सकते हैं. बता दें कि बाएं बांह में चोट के कारण सूर्यकुमार यादव पहले ही IPL 2022 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मई को खेले गए IPL मैच में सूर्यकुमार यादव को चोट लगी थी. 

भारतीय टीम का ऐलान IPL 2022 के फाइनल के बाद किया जाएगा 

बता दें कि सूर्यकुमार यादव भारत के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं, जो मैदान के चारों तरफ चौके और छक्कों की बरसात कर रन बटोरने में माहिर हैं. सूर्यकुमार यादव ने IPL 2022 के 8 मैचों में 303 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान IPL 2022 के फाइनल के बाद किया जाएगा. इस टी20 सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की बात भी चल रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here