हसबैंड रितेश से अलग होने के बाद सच्चे प्यार की तलाश में है ड्रामा क्वीन राखी सावंत – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

Rakhi Sawant Video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हसबैंड रितेश से अलग होने के बाद सिंगल हैं. उन्होंने हाल ही में अपने शरीर पर बने रितेश के नाम का टैटू हटवा लिया है. लेकिन अब राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह सच्चा प्यार ढूंढ रही हैं.

सच्चे प्यार की तलाश में राखी सावंत

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती है, ‘रिश्ता जोड़े रखने के लिए कभी अंधा, कभी गूंगा तो कभी बहरा बनना पड़ता है. इसी से रिश्ते टिके रहते हैं, अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो. क्या सच्चा प्यार होता है इस दुनिया में? कोशिश कर रही हूं मैं’. राखी सावंत का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सही बात है मैम. दूसर ने कमेंट किया, आपने बिल्कुल सही कहा है. किसी ने लिखा, आप हमेशा खुश रहो. वहीं एक और यूजर ने लिखा, राखी मैम आपको सच्चा प्यार मिल जाएगा. 

बिग बॉस से बाहर खत्म किया रिश्ता 

मालूम हो कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने ‘बिग बॉस 15’ से बाहर निकलने के बाद रितेश के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी. हाल ही में राखी ने बताया कि उन्होंने रितेश को अपनी जिंदगी से पूरी तरह अलग कर दिया है.

राखी सावंत ने हटवाया टैटू

दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक्स हसबैंड रितेश के नाम का एक टैटू बनवाया था, जिसे कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने शरीर से हटवा लिया है. राखी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने शरीर पर बने रितेश के नाम के टैटू को हटवाती नजर आईं. राखी कहती हैं, ‘आज मैं ये रितेश का टैटू निकलवा रही हूं फाइनली’. ‘3 साल शादी के…रितेश तुम हमेशा मेरी जिंदगी से और मेरी बॉडी से निकल गए हो’.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here