IPL में अभी भी MS धोनी का खौफ, दुनिया के घातक गेंदबाज ने दिया ये बड़ा बयान – 24×7 Khabre Fatafat

0
75

आईपीएल में जब भी सबसे बेस्ट फिनिशर की बात की जाती है तो चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम सबसे पहले आता है. आईपीएल के इस सीजन में भी एमएस धोनी ने सीएसके के लिए मैच फिनिश किए हैं. लेकिन हाल ही में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ खेले गए मुकाबले एमएस धोनी ऐसा करने में नाकाम रहे. पंजाब के गेंदबाजों नें मैच के आखिरी ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की, जिसके दम पर टीम ने मुकाबला भी जीता. पंजाब की जीत के बाद उनके सबसे घातक गेंदबाज कगिसो रबाडा ने धोनी पर बड़ा बयान दिया है.

कगिसो रबाडा का बड़ा बयान

पंजाब के खिलाफ धोनी 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर मैच के आखिरी ओवर में आउट हो गए थे. मैच के बाद रबाडा ने कहा,’ राहुल चाहर हमारे लिए अहम स्पिनर हैं. संदीप के पास अनुभव है और उन्होंने पावरप्ले में हमारे लिए बड़ा विकेट हासिल किया था. आखिरी ओवर में ऋषि ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इसके बावजूद जब आप एमएस धोनी के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो आपके ऊपर दबाव रहता है. क्राउड में कोई रेड टी-शर्ट में नहीं था और सारे येलो टी-शर्ट वाले धोनी का नाम ले रहे थे. ऋषि ने अपनी भावनाओं पर काबू रखा और इसके लिए उन्हें क्रेडिट मिलना चाहिए.’

इरफान पठान ने भी माना बेस्ट फिनिशर

हाल ही में भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे महान फिनिशर हैं. साल दर साल इस लिस्ट में कोई और शामिल होता रहा है, लेकिन धोनी को कोई नहीं हटा पाया है. वह इस लीग की पहचान हैं. एमएसडी और एबी डिविलियर्स आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े फिनिशर रहे हैं, लेकिन धोनी इसमें सबसे आगे हैं.’

अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ

चेन्नई के खिलाफ इस मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 23 रन दिए और 1 विकेट भी हासिल किया. अर्शदीप की गेंदबाजी पर रबाडा ने कहा, ‘हमारी गेंदबाजी के हर बॉलर ने अपना बेस्ट दिया. अर्शदीप सिंह इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन डेथ ओवर्स के गेंदबाजों में से एक हैं और आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. उनके पास काफी ज्यादा टैलेंट है और वे एक शानदार गेंदबाज हैं.’ अर्शदीप आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आखिरी के ओवर्स में 5.66 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here