कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी की ‘भूल भुलैया’ 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
40

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. राजपाल यादव ने एक बार फिर अपनी कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया है.

कार्तिक से होगा मंजुलिका का सामना

ट्रेलर में कार्तिक आर्यन तांत्रिक के रोल में नजर आ रहे हैं, जो दावा करते हैं कि वो भूतों को देख सकते हैं, लेकिन फिर उनका सामना मंजुलिका नाम की खतरनाक आत्मा से होता है जिसके बाद उनके होश उड़ जाते हैं. वहीं ट्रेलर में कियारा और कार्तिक के बीच रोमांस भी देखने को मिल रहा है. तब्बू भी इस फिल्म में अहम हिस्सा हैं जिनकी झलक ट्रेलर में दिखी है. यहां पर देखें ‘भूल भुलैया 2’  फिल्म का ट्रेलर…

राजपाल यादव ने लगाया कॉमेडी का तड़का

‘भूल भुलैया 2’ फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता है कि मंजुलिका, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अंदर प्रवेश कर जाती है और पूरे घर में तांडव मचाती है. राजपाल यादव के डायलॉग्स गुदगुदाने वाले हैं. उनका पंडित वाला लुक ऐसा है, जिसे देखकर ही हंसी छूट जाती है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है. मूवी के डायलॉग्स फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने मिलकर लिखे हैं. ये अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जो 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here