टीम के इस प्रदर्शन पर कोच जयवर्धने ने जताई चिंता, बोले- हार के कारणों पर करना होगा ‘मंथन’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

 लखनऊ के खिलाफ हार मुंबई के लिए आइपीएल के इस सीजन में 8वीं हार थी। इस हार के बाद टीम प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम को शुरुआत के 8 मैच गंवाने पड़े हो। हार से दुखी मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने मुंबई की बल्लेबाजी को इसका कारण बताया है।इस मैच में लखनऊ की तरफ से लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने सीजन का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लेकर टीम को 36 रनों से जीत दिला दी। राहुल का ये सीजन में दूसरा शतक है। उन्होंने दोनों शतकीय पारी मुंबई के खिलाफ खेली है। 

हार के बाद मुंबई के कोच महेला जयवर्धने टीम के प्रदर्शन से बेहद दुखी नजर आए उन्होंने कहा कि “हमें इस पर मंथन करने की जरुरत है। मैं बाकी कोचों से इस बारे में बात करूंगा। बल्लेबाजी के क्षेत्र में समस्या है। हमने अपनी क्षमता के अनुसार बल्लेबाजी नहीं की है। हमें पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने में समस्या हुई है”

इस तरह के टूर्नामेंट में बालिंग साइड मैच को कंट्रोल करती है। हम अपनी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए और शुरुआत में हम विकेट लेने में नाकामयाब रहे। विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने हमारे खिलाफ शतक लगाया”

मैच की बात करें तो 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इशान किशन केवल 8 रन बनाकर चलते बने। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 और तिलक वर्मा ने जरूर 38 रनों की पारी खेली लेकिन जीत दिलाने के लिए ये काफी नहीं थे। गेंदबाजी में भी इस बार मुंबई की टीम कमजोर रही है। जसप्रीत बुमराह एक छोर से तो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here