इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड धवल से की शादी, वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड धवल से शादी की है। सायली कांबले और धवन की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने ठाणे के कल्याण में एक-दूसरे संग साथ फेरे लिए हैं। सायली कांबले और धवन की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।

इन दोनों की शादी की तस्वीरों को इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट निहाल टौरो ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सायली कांबले और धवन की शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। तस्वीरों में सायली कांबले मराठी दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने यलो कलर की साड़ी पहनी हुई है।

वायरल हो रही तस्वीरों में सायली कांबले हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पति धवल के साथ मंडप में बैठी नजर आ रही हैं। बाकि अन्य तस्वीरों में भी सायली कांबले और धवन काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। गौरतलब है कि सायली कांबले और धवन की शादी में इंडियन आइडल के कई कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। निहाल टौरो के अलावा शादी में अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन और मोहम्मद दानिश भी शादी में शामिल हुए।

और इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तैयारियों भी कीं। बीते दिनों उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान सायली कांबले ने अपने हनीमून का प्लान शेयर किया था। उन्होंने कहा था, ‘हनीमून का इंतजार करना होगा क्योंकि अभी मैं सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 कर रहा हूं और उसी में व्यस्त हूं’।

इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन कैसे बनाती हैं तो सायली ने कहा कि उनके ससुराल वाले बहुत सहयोगी हैं। सिंगर ने कहा, ‘मेरे होने वाले पति और उनकी मां बहुत सपोर्ट करती हैं। वह इंडियन आइडल के दिनों से मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं और वे मेरी नौकरी और उसकी जरूरतों के बारे में सब कुछ जानते हैं।’ 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here