अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ अपने रिलेशन को लेकर दिया ये बड़ा बयान…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

अमेरिका ने शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को अहमियत देता है. अमेरिका ने कहा कि वह लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को बरकरार रखने का इच्छुक है. वॉशिंगटन के इस बयान को पाकिस्तान की नई हुकूमत में इस्लामाबाद से रिश्ते सुधारने की उसकी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं US-पाकिस्तान के रिश्ते

अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध (US-Pakistan Relation) उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, खासकर जो बाइडेन प्रशासन के तहत. पिछले हफ्ते अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से अपदस्थ किए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अमेरिका पर उनकी सरकार को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

अमेरिका देता है पाकिस्तान के साथ संबंधों को महत्व

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने एक बयान जारी कर कहा, ‘पाकिस्तान बीते 75 वर्षों से परस्पर हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अहम भागीदार रहा है और अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है.’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई देता है. हम पाकिस्तान की सरकार के साथ लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करते हैं.’

जो बाइडेन ने नहीं किया शहबाज शरीफ को फोन

एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा कि अमेरिका एक मजबूत, समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान को दोनों देशों के हितों के लिए जरूरी मानता है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद उन्हें अभी तक शिष्टाचार के तौर पर फोन कॉल नहीं किया है. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भी उनके कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई फोन कॉल नहीं किया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here