राजस्थान: जयपुर में असदुद्दीन ओवैसी की स्वागत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

0
29

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:52 PM IST

सार

वायरल वीडियो कथित रूप से जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें असदुद्दीन ओवैसी लोगों से घिरे दिख रहे हैं।

ख़बर सुनें

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। अब ओवैसी की जयपुर यात्रा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ओवैसी की मौजूदगी में लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। 

अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ जुटी है। इसी बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। 

कांग्रेस सरकार के लचर व्यवस्था के कारण हुआ दंगा

बता दें कि अपने जयपुर दौरे पर ओवैसी ने करौली हिंसा को लेकर गहलोत सरकार को फेल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लचर व्यवस्था के कारण दंगा हुआ है। मुस्लिमों को टारगेट करके हिंसा की गई। सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करे। 

 
गहलोत ने पिछली गलतियों से नहीं सीखा सबक

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पिछले कार्यकाल की गलतियों से सबक लेंगे। उस वक्त एक वर्ग के प्रमुख ग्रंथ को जलाया गया था, जिसमें भी फायरिंग में कई लोग मारे गए थे। ऐसा लगता है कि गहलोत ने पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा। 

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। अब ओवैसी की जयपुर यात्रा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ओवैसी की मौजूदगी में लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। 


अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर के 22 गोदाम के पास नंदपुरी इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ जुटी है। इसी बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here