रूस द्वारा व्लादिमीर कारा-मुर्जा को हिरासत में लिए जाने से परेशान है अमेरिका…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
45

रूस (Russia) द्वारा मशहूर सिविल सोसाइटी लीडर व्लादिमीर कारा-मुर्जा (Vladimir Kara-Murza) को हिरासत में लिए जाने से अमेरिका (America) परेशान है. यूएस ने मॉस्को से आग्रह किया है कि मुर्जा को तत्काल रिहा किया जाए. हालांकि, अमेरिका के इस आग्रह पर रूस की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एंटनी ब्लिंकन ने दिया ये बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने व्लादिमीर कारा-मुर्जा की जल्द रिहाई की मांग करते हुए कहा कि यूएस स्थिति पर करीब से नजर रखे हुआ है. उन्होंने कहा, ‘हम रूस द्वारा सिविल सोसाइटी लीडर मुर्जा को हिरासत में लिए जाने से परेशान हैं. इसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता. हम रूसी अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि मुर्जा की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाए’.

विपक्षी लीडर ने की पुष्टि

रूसी विपक्षी नेता इल्या याशिन (Ilya Yashin) और स्थानीय मीडिया ने व्लादिमीर कारा-मुर्जा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है. मुर्जा पुतिन के आलोचक हैं और उन्हें दो बार मारने का प्रयास भी हुआ है. याशिन का कहना है कि सिविल सोसाइटी लीडर को मॉस्को स्थित उनके घर से सोमवार को हिरासत में लिया गया. उन्हें इसके बारे में मुर्जा के वकील से पता चला. इससे ज्यादा जानकारी उनके पास भी नहीं है. 

‘यूक्रेन को पहुंचाया बड़ा नुकसान’ 

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने जंग के हालातों पर बात करते हुए बताया कि रूसी सुरक्षा बलों ने यूक्रेन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने 182 यूक्रेनी विमान और हेलीकॉप्टर, 177 मानव रहित हवाई वाहन, 1,393 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 134 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 523 फील्ड आर्टिलरी गन और मोर्टार, और 1182 विशेष सैन्य वाहन नष्ट किए हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here