अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ऐसा अजीब बयान, खुद को बताया सबसे ईमानदार शख्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

 अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने अब हाल ही में एक बयान देकर लोगों को हैरत में डाल दिया है. उन्होंने कहा कि वह भगवान द्वारा बनाए गए अभी तक के सबसे ईमानदार शख्स हैं.

रैली को कर रहे थे संबोधित

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) के सेल्मा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये बात कह डाली, उनकी बात सुनकर रैली में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे. उन्होंने यह बात अपने एक दोस्त की बात को लेकर कही. उनके दोस्त ने कहा था कि आप जानते हैं कि आपकी वर्षों तक जांच की गई है. लाखों दस्तावेजों को खंगाला गया, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला. जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो आप पृथ्वी पर सबसे क्लीन शख्स होते हैं.

बयान सोशल मीडिया पर वायरल

दोस्त की इस बात पर ट्रंप ने सभा में कहा था कि मुझे सबसे स्वच्छ शेरिफ बनना है. मुझे लगता है कि मैं सबसे ईमानदार इंसान हूं, जिसे शायद ही भगवान ने कभी बनाया हो. इसके बाद ट्रंप की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हाल ही में ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यूएस कैपिटल (US Capitol) हमले के दौरान उन्हें अपने दंगा समर्थकों को वॉशिंगटन (Washington) बुलाने का कोई अफसोस नहीं है.

US कैपिटल में हुआ था हमला

बता दें कि 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के हजारों समर्थकों ने चुनाव हारने के बाद कैपिटल पर धावा बोल दिया था. इस चुनाव में जो बाइडेन (Joe Biden) ने निर्णायक जीत हासिल की थी, जिसे सरकार ने अमेरिकी इतिहास (American History) का सबसे सुरक्षित चुनावों में से एक बताया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here