बेदाग़ और चमकती स्किन के लिए फॉलो करे ये टिप्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

Beauty Tips: व्यस्त ज़िंदगी में हमें अपनी त्वचा का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में पसीना, धूल, मिट्टी और प्रदूषण का असर सेहत के साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि रोज़ सुबह-शाम स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जाए।

स्किन केयर रूटीन में क्लेंज़िंग, टोनिंग, सीरम, मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन शामिल होता है। इसके अलावा ऐसे कुछ लीवऑन फेस मास्क भी होते हैं, जिनको आप रातभर लगाकर सुबह धो सकती हैं। सुबह चमकती त्वचा दख आप भी हैरान रह जाएंगी। तो आइए जानें इन फेसपैक्स के बारे में:

दही और शहद

एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसे रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह उठकर धो लें। दही में लैक्टिक ऐसिड मौजूद होता है, जो डेड सेल्स से छुटकारा दिलाता है और एक्ने को दूर रखता है। शहद त्वचा को नमी पहुंचाकर एक ग्लो देता है।

खीरा और बादाम का तेल

दो चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस मिक्सचर को रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। खीरा त्वचा को सनबर्न या जलन से आराम देता है और त्वचा के पीएच स्तर को बरकरार रखता है। दूसरी तरफ, बादाम का तेल त्वचा को हाइड्रेट कर उसे मुलायम बनाता है।

बादाम और दूध

रातभर बादाम को भिगोकर रखें और अगले दिन इसे छीलकर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें थोड़ा-सा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन नॉर्मल पानी से धो लें। आप इस फेस मास्क को हफ्ते में तीन बार लगा सकती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here