जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने बीस साल बाद की दुबारा सगाई…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

Jennifer Lopez and Ben Affleck engaged: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 20 साल बाद एक बार फिर सगाई की हैl दोनों ने इसके पहले सन 2002 में पहली बार सगाई की थीl दोनों के रिप्रेजेंटेटिव ने इस बात की पुष्टि की हैl इसके अलावा जेनिफर ने भी एक न्यूज लेटर से इस बारे में बात की हैl

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 20 साल बाद फिर सगाई की है

जेनिफर लोपेज ने शुक्रवार की शाम एक ईमेल के माध्यम से इस बात की जानकारी दीl इसमें उन्हें एक बड़ी ग्रीन कलर की डायमंड रिंग पहने भी देखा जा सकता हैl उन्होंने लिखा, ‘मेजर अनाउंसमेंटl’ इसके साथ उन्होंने डिटेल में जानकारी दी हैl उन्होंने कहा, ‘मेरे पास एक बहुत ही उत्साहित और खास कहानी है आपको बताने के लिएl’ इसके अलावा उन्होंने डायमंड इमोजी रिंग भी शेयर की हैl

‘अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के पहले एक-दूसरे को समय दिया है’

जेनिफर लोपेज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके रिश्ते में सन 2002 में कड़वाहट आ गई थीl दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया हैl वह कहती है, ‘हमने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के पहले एक-दूसरे को समय दिया है और अब समय के साथ हमने इसे आगे बढ़ाने का मन बनाया हैl हम एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैंl हम नहीं चाहते कोई और आएl अब हम जवान हो गए हैंl हम समझदार हो गए हैंl हमें अनुभव आया हैl हम कई जगह घूम कर आए हैंl हमें बच्चे हो गए हैंl’

जेनिफर लोपेज को दो जुड़वा बच्चे और बेन एफ्लेक को तीन बच्चे हैं

इसके पहले जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने सन 2002 में सगाई की थीl हालांकि सन 2004 में दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैl जेनिफर लोपेज को दो जुड़वा बच्चे हैंl वहीं बेन एफ्लेक को तीन बच्चे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here