90 साल में पहली बार टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बड़ी-बड़ी टीमें नहीं कर… – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

नई दिल्ली: टीम इंडिया सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में जारी डे नाइट टेस्ट मैच को जीतकर एक ऐसा बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना देगी, जो 90 साल में पहली बार उसके नाम दर्ज होगा. वर्ल्ड क्रिकेट की बड़ी-बड़ी टीमें ऐसा करने में फेल रहीं हैं, जो आज 90 साल बाद टीम इंडिया करने जा रही है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में जारी डे नाइट टेस्ट मैच को जीतने से सिर्फ 9 विकेट दूर है. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाए के बाद टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से उसका सूपड़ा साफ कर देगी.

टीम इंडिया ये बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब

टीम इंडिया अपने 90 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी भी दो टीमों के खिलाफ लगातार दो या उससे अधिक फॉर्मेट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल नहीं हुई है. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत से भारत ये इतिहास रच देगा. टीम इंडिया ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 और वनडे सीरीज में 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की थी. 

90 साल में पहली बार होगा ये करिश्मा

90 साल में पहली बार ऐसा होगा जब टीम इंडिया लगातार दो देशों के खिलाफ लगातार दो या उससे अधिक फॉर्मेट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाएगी. बेंगलुरु में डे नाइट टेस्ट मैच जीतते ही टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ लगातार आठवीं टेस्ट जीत भी दर्ज करेगी. टीम इंडिया को श्रीलंका ने पिछली बार साल 2015 में किसी टेस्ट मैच में हराया था. तब श्रीलंका ने गॉल टेस्ट में 63 रनों से जीत हासिल की थी. उसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच नौ टेस्ट खेले गए. इनमें से दो ड्रॉ रहे और 7 भारत ने जीते. घरेलू मैदान की बात करें तो भारतीय टीम अपने घर में श्रीलंका से अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. 12 मैच जीते और नौ ड्रॉ रहे हैं.

घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

बेंगलुरु में डे नाइट टेस्ट मैच जीतते ही भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतेगी. अपने घर में टीम इंडिया 2012-13 में पिछली बार इंग्लैंड से हारी थी. उसके बाद से भारतीय टीम को एक भी सीरीज में हार नहीं मिली है. श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड को देखें तो साल 2008 से भारत एक भी टेस्ट सीरीज उसके खिलाफ नहीं हारा. इस दौरान पांच टेस्ट सीरीज में भारत 4 जीता और एक ड्रॉ पर छूटी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की नजर लगातार 11वीं जीत पर

भारतीय टीम की नजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 11वीं जीत पर भी होगी. उसने दक्षिण अफ्रीका में इस साल 23 जनवरी को वनडे मैच हारने के बाद के बाद से लगातार 10 मैच जीते हैं. पहले वेस्टइंडीज को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में हराया. उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और एक टेस्ट मैच में जीत हासिल की. अगर भारतीय टीम बेंगलुरु टेस्ट जीत लेती है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसकी 11वीं जीत होगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here