फार्म हाउस पर पुलिस का छापा: जुआ खेल रहे सरपंच और वार्ड पार्षद सहित 13 गिरफ्तार, 1.97 लाख रुपए बरामद

0
18

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:33 PM IST

सार

पुलिस ने बडूंदा गांव में बने एक फार्म हाउस में दबिश देकर जुआ खेल रहे सरपंच और वार्ड पार्षद सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापामार कार्रवाई में 1.97 लाख रुपए, 14 मोबाइल फोन और 12 ताश की गड्डी भी जब्त की गईं हैं।

ख़बर सुनें

बूंदी की थाना तालेड़ा और जिला स्पेशल टीम ने रविवार रात बडूंदा गांव के पास नहर के किनारे बने एक फार्म हाउस में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेल रहे सरपंच और वार्ड पार्षद सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1.97 लाख रुपए, 14 मोबाइल फोन और 12 ताश की गड्डी भी जब्त की हैं। बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बडूंदा गांव के पास नहर के किनारे संजय सोनी के फार्म हाउस पर लोग जुआ खेल रहे हैं। 

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मार्गदर्शन, सीओ केशवरायपाटन शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी तालेड़ा दिग्विजय सिंह और डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने संजय सोनी के फार्म हाउस पर दबिश दी। इस दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।  
 

पुलिस ने सरपंच ग्राम पंचायत तीरथ रणवीर सिंह (50) निवासी थाना बोरखेड़ा कोटा, वार्ड पार्षद बूंदी संजय शर्मा (45),  नरेंद्र सेन (43), संजय सोनी (39), भानु सोनी (33), मुकेश शर्मा (42), विनोद शर्मा (46), माणक चंद सोनी (50), लोकेश शर्मा (46), शंभू सिंह (44), आशीष विजय (48), गोविंद सिंह (60) और हिमांशु दाधीच (52) को गिरफ्तार किया गया। 

विस्तार

बूंदी की थाना तालेड़ा और जिला स्पेशल टीम ने रविवार रात बडूंदा गांव के पास नहर के किनारे बने एक फार्म हाउस में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेल रहे सरपंच और वार्ड पार्षद सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1.97 लाख रुपए, 14 मोबाइल फोन और 12 ताश की गड्डी भी जब्त की हैं। बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बडूंदा गांव के पास नहर के किनारे संजय सोनी के फार्म हाउस पर लोग जुआ खेल रहे हैं। 

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मार्गदर्शन, सीओ केशवरायपाटन शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी तालेड़ा दिग्विजय सिंह और डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने संजय सोनी के फार्म हाउस पर दबिश दी। इस दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here