कटहल खाने के बाद भूल से भी ना करें इन पांच चींजो का सेवन – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

दुनियाभर में कई लोग हैं जो कटहल (Jackfruit) खाना पसंद करते हैं। कटहल काफी आसानी से मिलने वाली सब्‍जी है। आप सभी को बता दें कि कटहल के सेवन से सेहत (Health) को बहुत फायदा मिलता है। हालाँकि कुछ चीजें हैं जिनका सेवन कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए। आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

कटहल खाने के बाद कभी ना खाएं ये 5 चीजें-

दूध- कहा जाता है कटहल खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल इतना ही नहीं दूध पीने के बाद भी कटहल का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो दाद, खाज, खुजली, एग्जीमा और सोरायसिस की समस्या हो सकती है।

शहद- कटहल के साथ अगर आप शहद का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। जी दरअसल कटहल खाने के बाद शहद के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

पपीता- कटहल की सब्जी या पका हुआ कटहल खाने के बाद कभी भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। 

पान- दुनियाभर के कई लोग है जो भोजन के बाद पान कहते हैं लेकिन कटहल की सब्जी या पका कटहल खाने के बाद पान का सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती है।

भिंडी- कटहल और भिंडी की सब्‍जी खा रहे हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इन दोनों के साथ सेवन से शरीर में कई समस्याएं, स्किन से जुड़ी समस्याएं, सफेद दाग की समस्या भी हो सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here