‘विराट’ 13 साल बाद हुआ रिटायर, विदाई पर PM मोदी और राष्ट्रपति ने घोड़े को किया दुलार

0
17
13 सालों तक परेड की शान रहा घोड़ा 'विराट' हुआ रिटायर

13 सालों तक परेड की शान रहा घोड़ा ‘विराट’ हुआ रिटायर

राष्ट्रपति के बेड़े के विशेष घोड़े ‘विराट’ को प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड के चार्जर के तौर पर भारतीय सेना ने विशेष सम्मान दिया है। विराट को अपनी योग्यता और सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कॉमनडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। विराट यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाला राष्ट्रपति के अंगरक्षक बेड़े का पहला घोड़ा है। विराट ने रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल हेमपुर से ट्रेनिंग पूरी की थी। घोड़ा विराट 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक फैमिली में शामिल हुआ था।

प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड चार्जर का मिला सम्मान

प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड चार्जर का मिला सम्मान

विराट को अपनी योग्यता और सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कॉमनडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। विराट को ये सम्मान उसके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया है। आज विराट के रियाटरमेंट के मौके पर पीएम विराट के बारे में बात करते दिखे। उन्होंने विराट को खूब दुलारा। उन्होंने वहां खड़े जवानों से भी विराट के बारे में जानकारी ली।

बुढ़ापे के बावजूद असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया

बुढ़ापे के बावजूद असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया

‘विराट’ होनोवेरियन नस्ल का घोड़ा है। ‘विराट’ राष्ट्रपति के अंगरक्षक के चार्जर के रूप में भारतीय सेना उसे विशेष सम्मान दिया है। एक अधिकारी ने विराट को लेकर बताया है कि 2021 में गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान घोड़े ने अपने बुढ़ापे के बावजूद असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। विराट को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी को औपचारिक परेडों में अनुग्रह और गरिमा के साथ एस्कॉर्ट करने का गौरव प्राप्त है।

गणतंत्र दिवस में दिखी भारत के सेंचुरियन, PT-76 की ताकत, 1971 में पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्केगणतंत्र दिवस में दिखी भारत के सेंचुरियन, PT-76 की ताकत, 1971 में पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के

विराट ने जंपिंग टीम का हिस्सा बनकर कई कीर्तिमान स्थापित किए

विराट ने जंपिंग टीम का हिस्सा बनकर कई कीर्तिमान स्थापित किए

विराट ने जंपिंग टीम का हिस्सा बनकर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उसकी इन्हीं योग्यताओं और उम्दा गुणों से प्रभावित होकर उसे कमांडेंट चार्जर चुना गया। अब तक ये सम्मान रेजिमेंट के गिने चुने घोड़ों को ही प्राप्त हुआ है। विराट चार्जर के रूप में राष्ट्रपति के साथ पिछले 13 वर्षो से गणतंत्र दिवस की परेड, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी और अलग अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत समारोह में शामिल हुआ है। विराट अब अपने आखिरी सफर की ओर है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here