India
oi-Sagar Bhardwaj
नई दिल्ली, 23 जनवरी। भारत में कोविड 19 की तीसरी लहर 14 दिन के अंदर (6 फरवरी तक) पीक पर पहुंच सकती है। आईआईटी मद्रास द्वारा किए गए एक अध्ययन में बात सामने आई है।

लगातार घट रही R-value
अध्ययन के अनुसार भारत की R-वेल्यू भी 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच घटकर 1.57 रह गई है। आर वेल्यू का मतलब है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने और लोगों को संक्रमित कर सकता है। आर वेल्यू 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच 1.57 दर्ज की गई है जोकि 7 से 13 जनवरी के बीच 2.2 थी, 1-6 जनवरी के बीच 4 और पिछले साल 25-31 दिसंबर के बीच 2.9 थी। चेन्नई में आर वेल्यू 1.2, मुंबई में 0.67, दिल्ली में 0.98 और कोलकाता में 0.56 है। यदि यह संख्या 1 से नीचे पहुंच जाती है तो इसका मतलब है कि महामारी अब खत्म होने की कगार पर है।
यह भी पढ़ें: Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेव कर लें ये नंबर, मिस्ड कॉल से मिलेगी खाते से जुड़ी जानकारी
अगले 14 दिनों में पीक पर पहुंच जाएगी महामारी

Omicron Variant: INSACOG- India में Omicron कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंचा | वनइंडिया हिंदी
आईआईटी मद्रास के गणित विभाग में सहायक डॉ जयंत झा ने कहा कि मुंबई और कोलकाता में आर वेल्यू का मान दर्शाता है कि वहां तीसरी लहर की पीक खत्म हो चुकी है और अब वहां महामारी खात्मे की ओर है, जबकि दिल्ली और चेन्नई में आर वेल्यू 1 के बिल्कुल करीब है। अध्ययन के विश्लेषण से पता चला है कि अगले 14 दिनों में यानी 6 तारीख तक कोरोना वायरस पीक पर पहुंच जाएगा। प्रारंभिक अध्ययन IIT मद्रास के गणित विभाग और कम्प्यूटेशनल गणित और डेटा विज्ञान के उत्कृष्टता केंद्र द्वारा प्रो नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर की अध्यक्षता में कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा आयोजित किया गया था।
English summary
Third wave of corona will reach peak in India in next 14 days – IIT Madras
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















