गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, ट्रैफिक एडवाइजरी देख कर करें यात्रा

0
15

India

oi-Pallavi Kumari

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 23 जनवरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। आज फुल ड्रेस परेड रिहर्सल सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक गई। गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। परेड की रिहर्सल के शेड्यूल के मुताबिक रविवार को सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होकर गेट नंबर 1 से राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, राउंडअबाउट प्रिंसेस पैलेस होते हुए नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी। इसलिए अगर आप दिल्ली में तिलक मार्ग की ओर जा रहे हैं तो बाएं मुड़ें और सी-हेक्सागन की ओर जा रहे हैं तो दाएं मुड़ें।

Republic Day

दिल्ली की ट्रैफिक एडवाइजरी देखें?

-रविवार (23 जनवरी) को परेड खत्म होने तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी।

-परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर राजपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगी।

-रविवार को सुबह 9.15 बजे से नेशनल स्टेडियम में पूरी परेड और झांकी में प्रवेश करने तक ‘सी’-हेक्सागन-इंडिया गेट यातायात के लिए बंद रहेगा।

-सभी यात्रियों को रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परेड के मार्ग से बचे रहने की सलाह दी जाती है।

-एडवाइजरी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं है। यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लें।

ये भी पढ़ें- 'मेरी छोटी स्कर्ट से जज करते हैं पर मैं मूर्ख नहीं हूं...', मलाइका ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाबये भी पढ़ें- ‘मेरी छोटी स्कर्ट से जज करते हैं पर मैं मूर्ख नहीं हूं…’, मलाइका ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

-पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), राउंडअबाउट कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट पर सिटी बस सेवाओं की आवाजाही बंद रहेगी।

English summary

Republic Day Parade Full Dress Rehearsal Delhi Police Issues Traffic Advisory

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here