
एकरा, 21 जनवरी। पश्चिमी अफ्रीका के देश घाना में बड़ा विस्फोट हुआ है। घाना के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ग्रामीण इलाके में हुए धमाके में सैकड़ों बिल्डिंग में यह धमाका महसूस किया गया है। इस धमाके में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 59 लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका उस वक्त हुआ जब विस्फोटक से लदा एक ट्रक बाइक से टकरा गिया। इस टक्कर के बाद हुए धमाके से पूरा इलाका कांप उठा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















