लुधियाना की कोर्ट में हुए बम धमाके का मास्टरमाइंड मुल्तानी जर्मनी में अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

पंजाब में लुधियाना की कोर्ट में हुए बम धमाके के मास्टरमाइंड को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है. मास्टरमाइंड का नाम जसविंदर सिंह मुल्तानी बताया जा रहा है, जो लुधियाना समेत देश के अन्य शहरों में विस्फोट की योजना बनाने वाली सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का सक्रिय सदस्य है. जसविंदर सिंह मुल्तानी से एजेंसियां जर्मनी में पूछताछ कर रही है.

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है मुल्तानी

एजेंसी को शक है कि मुल्तानी भारत के विभिन्न शहरों में धमाका करने की साजिश में शामिल है, जिसमें लुधियाना भी शामिल था. जसविंदर सिंह मुल्तानी पंजाब के होशियारपुर में मुकेरिया का रहने वाला है और इसका जन्म साल 1976 में हुआ था. बताया जा रहा है कि मुल्तानी दो भाई है और दोनों जर्मनी में दुकान चलाते हैं. क्या मुल्तानी पाकिस्तान गया था या नहीं, एजेंसियां इसको लेकर भी उससे पूछताछ कर रही हैं.

गगनदीप सिंह ने किया था ब्लास्ट- पुलिस

बता दें कि 24 दिसंबर को लुधियाना की कोर्ट में ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हुई थी और पांच लोग जख्मी हो गए थे. ब्लास्ट की जांच के बाद पता चला की मारे गए शख्स का नाम गगनदीप सिंह था. पुलिस ने बताया कि गगनदीप कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था. वह पंजाब पुलिस का बर्खास्त हवलदार और ड्रग्स स्मग्लिंग केस में आरोपी भी था. गगन पंजाब के खन्ना का रहने वाला था. अगस्त 2019 में उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here