
फ़ोटो जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर। रोटरी अंतरराष्ट्रीय के अंतर्गत एक नवीन क्लब रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मेरिडियन की स्थापना की गई है। पूर्व प्रांतपाल प्रिंयेश भंडारी ने अध्यक्ष स्पर्श खंडेलवाल , सचिव हर्ष गुप्ता और कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व, सहायक प्रांतपाल रोटेरियन मयूर महेश्वरी ने तीस सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण करवाई और क्लब का चार्टर पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीएन के किशन लाल जी गर्ग उपस्थित थे, जिन्होंने इस क्लब को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह क्लब सामाजिक सेवा में अग्रणी रहेगा और नई बुलंदियों तक पहुंचेगा।

निर्वाचित अध्यक्ष स्पर्श खंडेलवाल ने बताया कि क्लब ने जोधपुर में स्थित अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए संचालित शुभ सवेरा संस्थान को एक टीवी भेंट करने की घोषणा की। इसके साथ ही खंडेलवाल ने यह भी बताया कि उनके क्लब ने बच्चों और कमजोर तथा वंचित समुदायों के जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने वाले एनजीओ श्री माधव सेवा समिति को दस ब्लैंकेट , पचास दरियां , कहीं सारे पैड पौधे बैट भेंट करने का निर्णय किया है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल विनोद भाटिया, अनिल बेनीवाल, एवं अन्य क्लबों के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राघव बाज़ारी और ख़ुशी मकवाना ने किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















