इस करवा चौथ अपनी पत्नी के नाम पर इस स्कीम में करें निवेश, होगा फायदा – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

इस करवाचौथ अगर आप अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर कई लोग करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नियों को ज्वैलरी, स्मार्टफोन या कोई दूसरा गिफ्ट देते हैं। वहीं आज हम जिस गिफ्ट आइडिया के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वह आपकी पत्नी को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने का काम करेगा। इस करवाचौथ पर आप अपनी पत्नी के नाम पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत इसी साल हुई है।

स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को शानदार ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में महिलाओं को कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –

वर्तमान समय में महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। यह स्कीम पूरी तरह रिस्क फ्री है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकती हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा 2 लाख रुपये तय की गई है। इस योजना में तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर ब्याज दर का लाभ मिलता है।

इस स्कीम में आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आप दो सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस करवाचौथ के मौके पर अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर इस स्कीम में निवेश करते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here