सडक़ किनारे अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा – 24×7 Khabre Fatafat

0
65

फरीदाबाद । एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सोमवार को सेक्टर-15 व 16 की मार्केट में सडक़ पर अतिक्रमण करने या रेहडी लगाकर सडक़ पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस कार्यवाही के दौरान एसडीओ सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया, जिनकी देखरेख में ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगबीर सिंह व एमसीएफ टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

फरीदाबाद के सेक्टर 15, 16 से पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके लिए उपायुक्त द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई को पूरा किया। मार्केट तथा मेन मार्केट की सडक़ों पर दुकानदारों द्वारा सामान लगाकर या सडक़ों पर रेहडी लगवाकर अतिक्रमण किया जाता है। त्यौहार का सीजन होने के चलते सडक़ किनारे करीब 40 से 50 टेंट लगाए गए थे इसके पास वाहन खड़ा करने या सडक़ की जगह पर सामान रखने से सडक़ का रास्ता संकरा हो जाता है जिसकी वजह से वहां पर वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है।

सडक़ संकरी हो जाने की वजह से वाहन धीरे धीरे चलते हैं और उनके पीछे आने वाले वाहन रुक जाते हैं इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और यात्रियों को इसकी वजह से बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए आज प्रशासन द्वारा सडक़ों से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदार सडक़ पर सामान लगाकर अतिक्रमण न करें या जहां से अतिक्रमण हटा दिया गया है वहां पर दोबारा से समान न लगाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here