पाकिस्तान के बॉलिंग कोच ने गेंदबाजों को जमकर कोसा, कहा- ऐसे तो वर्ल्ड कप… – 24×7 Khabre Fatafat

0
7

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वनडे विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है और वे विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी ने पांच विकेट लेकर अपनी लय हासिल की लेकिन हारिस रऊफ और हसन अली को डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने आसानी से खेला

मोर्कल ने मैच के बाद कहा, “पिछले दो मैच में हमारी चर्चा का एक विषय गेंदबाजी में साझेदारी निभाना रहा है. मेरा मानना है कि भारत में यह बेहद महत्वपूर्ण होता है. दोनों छोर से दबाव बनाना बहुत जरूरी है और अभी हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है. अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी.”

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि टीम को तेज गेंदबाज नसीम शाह की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. मोर्कल ने कहा कि नसीम बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसके आंकड़े इसका गवाह हैं. वह शुरू में ही शाहीन शाह अफरीदी के साथ अच्छी साझेदारी निभाता रहा है. हमें नसीम की बहुत कमी खल रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here